आपके अंदर प्रतिभा हैं तो निखर जाओगे,खूबसूरती हैं तो खिल जाओगे और दोनों हैं तो वायरल हो जाओगे ! कुछ ऐसा ही हाल कुछ साल से इंटरनेट की दुनिया में चल रहा हैं जिसका फायदा कुछ ऐसे लोगो को हो रहा हैं जिसे वायरल होने से पहले सिर्फ कुछ गिने हुए लोग ही जानते थे |

ढिंचक पूजा, प्रिया प्रकाश, सब्जी वाली, मटन वाली, मिर्ची वाली ये ऐसे नाम हैं जिन्होंने इंटरनेट का हाल बेहाल कर रखा था | लेकिन अब एक ऐसी लड़की की तस्वीर वायरल हो रहीं हैं जिसके भीतर प्रतिभा और खूबसूरती का खज़ाना गढ़ा हुआ हैं | जिसकी आँखें ऐसी की आप दीवाना बन जायेंगे !

इन खूबसूरत मोहतरमा का नाम हैं हिमांशी खुराना जो पंजाब के किरतपुर साहिब से आती हैं | बीसीएम स्कूल लुधियाना से १२ वी तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने एविएशन के डिग्री हांसिल की और अब वो पंजाबी फिल्मों में अभिनेत्री हैं | पंजाबी फिल्म ‘साड्डा हक़’ में अभिनय करने के बाद लोग उन्हें जानने लगे |

पंजाबी म्यूजिक वीडियो में उन्होंने हार्डी संधू, सिप्पी गिल, और जस्सी गिल के साथ काम किया हैं | १७ साल की उम्र से अभिनय की दुनिया में कदम रखनेवाली हिमांशी साल २०११ में ‘मिस लुधियाना’ बनी | जिसके बाद सफलता उनके कदम चूमते हुए आगे बढ़ रहीं हैं |

हिमांशी खुराना ने अब तक जीत लेंगे जहां,साड्डा हक़, लेदर लाइफ २ बोल जैसी फिल्मों में अभिनय किया हैं | बात अगर म्यूजिक वीडियोस की करें तो काफी लम्बी लिस्ट है | उन्होंने ‘धी पंजाब दी’ प्रतियोगिता को भी जीता हैं | इंस्टाग्राम पर १६ लाख से भी ज़्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं |

हिमांशी मैक की ब्रांड अम्बैस्डर हैं और उसके बाद मेक्कैन ने उन्हें इंटरनेशनल एंडोर्समेंट के लिए साइन किया | अब तक उन्होंने मेक माय ट्रिप, अयूर पेप्सी, नेस्ले, गीतांजलि जेवेल्लेर्स, बिग बाजार, किंगफ़िशर, और कैल्विन क्लाइन जैसी और भी अब्दी कंपनियों के साथ काम किया हैं |







No comments:
Post a Comment